Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर

Ranchi: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं ब्लड बैंक सदर के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयरलाइंस ,सीआई एसएफ के पदाधिकारी और कर्मियों सहित कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में एयरपोर्ट के डायरेक्टर के एल अग्रवाल के द्वारा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और बताया कि भविष्य में एयरपोर्ट अथॉरिटी रांची के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के एचआर मैनेजर राकेश कुमार सिंह और मैनेजर एटीसी रवि शंकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कैंप के आयोजन में ब्लड बैंक सदर के डॉक्टर श्रेयस,लैब टेक्नीशियन रंजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह ,रिया, एनएम प्रियंका और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के फुलोना चौधरी ने योगदान दिया. इसे भी पढ़ें- PMCH">https://lagatar.in/gnm-school-cum-hostel-will-be-constructed-in-pmch-dhanbad/">PMCH

धनबाद में जीएनएम स्कूल सह छात्रावास का निर्माण होगा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही