Search

 
 
 

शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र कर सेवा सदन को समर्पित

 
  Ranchi :  हजरत अली की जयंती पर अंजुमन-ए जफरिया रांची ने "लहू बोलेगा" एवं "रक्त क्रांति" के सहयोग से मस्जिद-ए-जफरिया परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने किया. शिविर में कुल 25 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया, जिसे नागरमल मोदी सेवा सदन को दिया गया. रक्तदान करने वालों में सयैद अली, काजमी फातमी, संजर हुसैन, अमूद अब्बास, इक्तेदार हैदरी, ए इमाम, शहजाद कुरैशी, आरिफ, जाकिर कुरैशी, शाबाज हसन, हसनैन जैदी, आदिल परवेज, मो अली, साकीब रजा, आसिफ अंसारी, पत्रकार सयैद आसिफ अहमद, पत्रकार सयैद आबिद काजमी, पत्रकार अशरफ खान, नदीम रजा, शिक्षक अब्दुल रहमान सहित कई अन्य शामिल थे. रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव समेत कई लोग शामिल हुए.  रक्तदान संगठन लहू बोलेगा की तरफ से सभी अतिथियों को शॉल ओढाकर और मस्जिद कमेटी की तरफ से बुके देकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन-झफरिया मस्जिद कमेटी व  कार्यक्रम संयोजक सयैद फराज समेत कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही