Search

वर्ल्ड थैलेसीमिया डे पर झारखंड पुलिस अकादमी में लगा रक्तदान शिविर समेत 2 खबरें

Hazaribagh : वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के अवसर पर हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चौथे ने सोमवार को रक्तदान कर लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी कहा कि वे लोग भी नियमित समय अंतराल पर रक्तदान करें. थैलेसीमिया के कारण न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है. रक्तदान करने से थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त देकर बचाया जा सकता है. ऐसे में हर एक व्यक्ति को जो सक्षम है उसे रक्तदान अवश्य करना चाहिए. शिविर में 56 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. इसमें 131 प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच और 176 प्रशिक्षुओं का आई चेकअप किया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahajutan-of-kudmi-leaders-of-jharkhand-west-bengal-and-odisha-in-adityapur-on-14th/">चांडिल

: आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sss-2.jpg"

alt="" width="600" height="700" />

रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर

झारखंड पुलिस अकादमी में मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान सह हेल्थ चेकअप सह ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कैंप लगाया गया. कैंप का उद्घाटन हजारीबाग पुलिस अधीक्षक सह वरीय उप निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी मनोज रतन चोथे ने किया. एसपी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. ट्रस्ट की ओर से विद्या भूषण ने एसपी, डीएसपी रौशन गुड़िया, नवीन चन्द्र दास और सार्जेंट मेजर रमेश मंडल को मोमेंटो भेंट किया. ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि आज के दिन शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता और थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता लाना है. विद्या भूषण ने बताया कि संस्था हमेशा रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करती है और शिविर लगाती है. संस्था के अभिषेक रंजन ने कहा कि रक्तदान के साथ लोगों को अंगदान के लिए भी आगे आना चाहिए. जो अंग मरणोपरांत हम दान दे सकते हैं उसे दान करना चाहिए, ताकि उनके जाने के बाद भी कुछ लोगों के जीवन में खुशियां आ सके. दूसरी खबर

कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने हत्या और पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Barhi : बरही के विजैया में सोमवार को बुजुर्ग महेंद्र यादव का शव कुएं से बरामद किया गया. मृतक के पुत्र रोहित यादव के अनुसार घटना की जानकारी अहले सुबह गांव वालों ने दी. ग्रामीणों की मदद से ही कुएं से शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाते हुए इसका मुख्य कारण जमीन विवाद बताया है.

जमीन विवाद में हत्या करने की जताई आशंका, कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी

परिजनों का कहना है कि उनकी पुश्तैनी बंदोबस्त जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों की नजर थी. उसे जबरन चहारदीवारी तोड़कर सामूहिक रूप से वहां बाजार लगवा दिया गया. इसकी नामजद लिखित सूचना अंचल और बरही थाने को भी दी गई थी. अंचल कार्यालय ने थाना को सूचित भी किया था. परंतु जमीन से अवैध कब्जा और बाजार हटाने के मामले में उनलोगों को जान से मारने की धमकी मिलती रही. इसकी लिखित जानकारी थाने को भी दी जाती रही है. परंतु थाना ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम सामने है. मृतक के पुत्र ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही केदार यादव, देवलाल कुशवाहा, मो कयूम, मेघलाल महतो, लोकेश महतो, चंद्रिका महतो, उमेश कुशवाहा और दशरथ यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद मृतक की पत्नी कौशल्या देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ban-on-enrollment-of-bpl-quota-in-private-schools-public-hearing-to-be-held-on-12th/">धनबाद

: निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे के नामांकन पर रोक, 12 को होगी जनसुनवाई

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि यह हत्या है या मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि रामनवमी के समय जमीन विवाद से संबंधित सूचना मिली थी. उन्होंने स्वयं जाकर स्थल निरीक्षण किया था. मामले के संबंध में अंचलाधिकारी का भी निर्देश निर्गत हुआ था. उस आधार पर समय-समय पर पुलिस निरीक्षण करती रही है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp