Search

 
 
 

झारखंड HC में लगा ब्लड डोनेशन कैंप, वकीलों ने किया रक्तदान

 
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत की. रक्तदान शिविर के उद्घाटन के मौके पर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत हाईकोर्ट के अन्य न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे. इस मौके पर एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार, अन्य अधिवक्ताओं, हाईकोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया. कैंप में इकट्ठा किये जाने वाले ब्लड थेलेसिमिया से पीड़ित मरीजों को दिया जायेगा. ब्लड डोनेशन कैंप के उद्घाटन के मौके पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है. इसीलिए सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए. अपने शरीर से जीवित रहते किया गया दान काफी महत्वपूर्ण होता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही