Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजनः 17 यूनिट रक्त संग्रहित

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रक्तदान का अमृत महोत्सव स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. जिसे सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंप दिया गया. [caption id="attachment_423763" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/2-41.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> रक्तदान शिविर के दौरान होपवेल हॉस्पिटल के सदस्य[/caption]

मानवीय कार्य है रक्तदान

होपेवेल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शाहबाज़ आलम ने कहा कि रक्तदान बड़ा मानवीय कार्य है. इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. ब्लड की जरूरत का एहसास तब होता है जब मरीज़  को ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है और उस वक्त कोई डोनर नहीं मिलता है. इसे पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-one-arrested-jailed-in-tractor-death-case/">हजारीबाग:

ट्रैक्टर से महिला को कुचलने का मामला, एक गिरफ्तार

अंजुमन इस्लामिया के द्वारा जल्द ही मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

मुख्य अतिथि अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने कहा कि रक्तदान को समाज में प्रचलित करने के लिए ‘लहू बोलेगा’ अभियान में लगी हुई है. उसी कड़ी में होपवेल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल जल्द ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर आगे बढ़ रहा है. साथ ही अंजुमन इस्लामिया रांची के द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-induction-program-in-guru-nanak-college-information-given-about-national-education-policy/">धनबाद

  : गुरुनानक कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी गई जानकारी

ये रहे मौजूद

रक्तदान शिविर में अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मोख्तार अहमद, होपवेल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शाहबाज़ आलम, लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान, होपवेल हॉस्पिटल प्रबंधक मो गुफरान आलम, मो अंबर, शादाब और शाहनवाज उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही