Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर

Advertisement
Advertisement

रक्तदान मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ दान : बालेश्वर प्रसाद सिंह

Deoghar : अधिवक्ता परिषद ने अपने स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से कचहरी परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ दिपांकर चौधरी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव कृष्णधन खवाड़े, रेडक्रास चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा आदि ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर अतिथियों को अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर एसडीओ दिपांकर चौधरी ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी साबित होगा क्योंकि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को भी हो सकती है. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है. अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा, समर्पण व त्याग हमारी संस्कृति और अधिवक्ता परिषद का आदर्श रहा है. धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला के महासचिव ऋतुराज झा ने किया.

20 लोगों ने किया रक्तदान, मिला प्रमाण पत्र

[caption id="attachment_763253" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ADVo-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करते अधिवक्तागण[/caption] डोनेशन आन व्हील कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें मनीष सिंह, कुमार विवेकानंद, हर्ष वर्धन चौधरी, कुमार सौरभ,अमीन दास,सुरेश सिन्हा, राजकुमार यादव, शेखर वर्मा, विवेक कुमार पंडित, कुमार गौरव,नितेश भारद्वाज, रंजित कुमार केशरी,सौरव सुमन, विष्णु खोवाला, प्रकाश झा व ॠतुराज झा के नाम शामिल हैं. मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में राज कुमार बर्णवाल, मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, शशांक शेखर अग्रवाल, प्यारेलाल ठाकुर, महामाया राय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. यह">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही