Search

 
 
 

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के सभी जिलों में लगेगा रक्तदान शिविर

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 के कार्यक्रमों के साथ ही प्रत्येक जिले में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा.
 

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 के कार्यक्रमों के साथ ही प्रत्येक जिले में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा.

 

इस संबंध में सरकार के विशेष सचिव के. जेड. भुटिया ने राज्य के सभी उपायुक्तों, परियोजना निदेशकों और जिला कल्याण पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

 

सरकार के निर्देश के मुताबिक, आदिवासी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था करने को कहा गया है.

 

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है. राज्य के सभी जिलों में एक साथ शिविर आयोजित होने से बड़ी संख्या में लोगों को रक्तदान अभियान से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही