Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर भवन में रक्तदान सह एंटीबॉडी टेस्ट शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement

23 लोगों ने एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट कराया, 20 यूनिट ब्लड जमा

Ranchi: वर्तमान में ब्लड की जरूरतों को देखते हुए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रविवार को चैंबर भवन में रिम्स, सदर अस्पताल और लाइफ सेवर्स के सहयोग से रक्तदान सह एंटीबॉडी टेस्ट कैंप का आयोजन किया. शिविर में कुल 20 यूनिट ब्लड एकत्रित किये गये. जबकि 23 लोगों ने एंटीबॉडी टेस्ट कराया.

चैंबर के मेडिसीन उप समिति के चेयरमैन अमित किशोर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रक्तदान में कमी देखने को मिल रही है. अस्पताल और ब्लड बैंकों में नियमित रूप से रक्त दानकर्ता जाने से हिचक रहे हैं. कारण है संक्रमण का डर और शारीरिक दूरी के सख्त नियम. विषम परिस्थितियों में जहां लोगों को घर से बाहर निकलना एक चुनौती है, ऐसे समय में रक्तदान के लिए आगे आना, प्रशंसनीय है.

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

डीडीसी विशाल सागर कार्यक्रम में शामिल हुए और एंटीबॉडी टेस्ट कराया. वहीं इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव राम बांगड, कोषाध्यक्ष परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य अमित किशोर,  नवजोत अलंग, शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित अग्रवाल, सदस्य रोहित पोद्दार, अजीत कुमार, सीए अर्जुन सिंघानिया, सुदर्शन अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही