Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्तदान महादान है, यह पैसे से नहीं, सिर्फ दान में ही मिल सकता है : मंत्री

Arun Kumar Garhwa : परशुराम जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को सदर हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री सहित आठ लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में मनोज कुमार झा, संदीप कुमार, विष्णु सिंह, सत्यम सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, धीरेंद्र चौबे एवं जाफर खान शामिल थे. झामुमो के संस्थापक सदस्य जफर खान ने ईद के मुबारक मौके पर रक्तदान किया.

यह समाज के लिए शुभ संकेत

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्त लाखों, करोड़ों रुपए खर्च कर भी नहीं खरीदा जा सकता है. इसे सिर्फ दान में ही प्राप्त किया जा सकता है. रक्तदान करने वाले लोग दूसरे लोगों की जान बचा कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं. आज परशुराम जयंती के मौके पर युवा जिस तरह से उत्साहित होकर काफी संख्या में रक्तदान कर रहे हैं, यह समाज के लिए बहुत ही शुभ संकेत है. सभी लोगों को रक्तदान कर दूसरों के जीवन की रक्षा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने जिस तरह से अन्याय के खिलाफ हथियार उठाकर समाज की रक्षा की, आज युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा एवं दूसरों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं.

सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार मौजूद थे

मौके पर मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार सिंह, यक्ष्मा नोडल पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, कंचन साहू , आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, रंथा नायक, दिलीप गुप्ता, , ब्लड बैंक प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, लैब टेक्नीशियन प्रदीप पासवान, जीएनएम रूपदेव सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – गढ़वाः">https://lagatar.in/garhwa-the-minister-greeted-eid-with-a-hug/">गढ़वाः

मंत्री ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही