Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल के गेस्ट हाउस में खून से लथपथ मिला शव, ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गेस्ट हाउस के कमरे के बाथरूम में शनिवार को खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव. यह मामला राजधानी के लालपुर थाना अंतर्गत मिशन चौक स्थित एक गेस्ट हाउस का है, जहां गुमला के चैनपुर का रहने वाला निकोलस हुरहरिया का शव वहां के बाथरूम में मिला. शव खून से लथपथ था. आशंका जतायी जा रही है कि निकोलस ने ब्लेड से गला काटकर आत्‍महत्‍या कर ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें- पढ़ें">https://lagatar.in/read-what-are-the-allegations-in-the-fir-lodged-against-former-ips-amitabh-thakur/143984/">पढ़ें

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में क्या-क्या हैं आरोप

गेस्ट हाउस में रुका था, भतीजे से मिलने आया था

जानकारी के अनुसार निकोलस कोडरमा से गुमला जाने के क्रम में भतीजे के पास गेस्ट हाउस में रुका था. निकोलस शुक्रवार की देर शाम 7 बजे कोडरमा से रांची पहुंचा था. रांची में उसका भतीजा विनोद हुरहरिया, जो संत अलोइस स्कूल में ही रहता है, वहीं स्कूल के गेस्ट हाउस में अपने चाचा को ठहराया था. सुबह-सुबह करीब 10.30 बजे तक जब चाचा बाहर नहीं आया, तो भतीजा उसके कमरे में गया. लेकिन वह कमरे में नहीं मिला. कुछ देर इंतजार कर जब फिर गया, तो कमरे में फिर नहीं मिला. फिर वह बाथरूम की ओर गया. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और कुछ खून नजर आया. उसके बाद लालपुर थाना को सूचना दी गयी. इसे भी पढ़ें- वाहन">https://lagatar.in/good-news-for-vehicle-owners-now-register-in-bh-series-roam-freely-in-other-states-too/143851/">वाहन

मालिकों के लिये खुशखबरी : अब BH Series में रजिस्ट्रेशन करायें, दूसरे राज्यों में भी मजे से घूमे

खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा था

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि निकोलस का खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा था. पुलिस ने मौके से ब्लेड भी बरामद किया है. वहीं फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी. जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही