Search

 
 
 

रांची के कांके में जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प, कई घायल

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित हुसीर बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित हुसीर बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने शनिवार शाम अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

गौरतलब है कि कांके इलाके में जमीन विवाद को लेकर पहले भी बड़ी वारदात हो चुकी है. कुछ महीने पहले पाहन राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में आरोपी ने लंबे समय तक फरार रहने के बाद बाद में कोर्ट में सरेंडर किया था. अब एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही