Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकवादियों का खूनी खेल जारी, आज श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या कर दी

Advertisement
Advertisement
Srinagar :   जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है.  खबर है कि आज  अज्ञात हमलावरों ने सफा कदल में स्कूल के प्रिंसिपल और एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान शुरू कर दिया. श्रीनगर में आज गुरुवार को दिन दहाड़े आतंकियों ने जिन दो शिक्षकों की हत्या की है, उनमें एक सिख और कश्मीरी पंडित  शामिल है. शिक्षकों की पहचान प्रिंसिपल सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों सफा कदल के अलोचीबाग के रहने वाले थे. गोली लगने के बाद उन्हें घायल हालत में सौरा के SKIMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-hearing-in-sc-adjourned-till-tomorrow-sought-status-report-from-up-government/">लखीमपुर

खीरी  हिंसा : SC में सुनवाई कल तक के लिए टली, UP सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

आतंकियों ने कश्मीर में तीन लोगों की हत्या कर दी थी

बता दें कि एक दिन पूर्व ही आतंकियों ने कश्मीर में तीन लोगों की हत्या कर दी थी. उनमें श्रीनगर के बड़े दवा कारोबारी 70 साल के माखन लाल बिंदरू, खाने का स्टॉल लगाने वाले वीरेंद्र पासवान और टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष मोहम्मद शफी लोन का नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने इन तीनों हत्याएं महज एक घंटे के भीतर की. खबर है कि आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू को पॉइंट ब्लैंक की रेंज से गोली मारी थी. एक अन्य घटना में आतंकियों ने श्रीनगर में मदीना चौक लालबजार के पास बिहार के भागलपुर के रहने वाले पासवान को निशाना बनाया था. कश्मीर पुलिस के मौके पर पहुंचकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी. तीसरी घटना में दहशतगर्दों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा जिले में नैदखई के रहने वाले लोन की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें :  लखीमपुर">https://lagatar.in/retired-judge-pradeep-srivastava-will-investigate-lakhimpur-kheri-violence-yogi-government-issued-notification/">लखीमपुर

खीरी हिंसा की जांच रिटायर्ड जज प्रदीप श्रीवास्तव करेंगे, योगी सरकार ने अधिसूचना जारी की  
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही