Search

 
 
 

Bloomberg का दावा, एक Bitcoinकी कीमत पहुंच सकती है चार लाख डॉलर के पार

 

LagatarDesk : Crypto Currency की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है. भारत के युवा वर्ग Crypto Currency में निवेश करना ज्यादा पंसद करते हैं. Crypto Currency में Bitcoin सबसे अधिक पॉपुलर है. कई बड़ी कंपनियां भी Crypto Currencies को काफी बढ़ावा दे रहे हैं. हाल ही में टेस्ला कंपनी ने भी Bitcoin के जरिये पेंमेंट को स्वीकार किया है. इसके बाद Bitcoin की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. ऐसे में Bloomberg">https://www.bloomberg.com/asia">Bloomberg

Bitcoin ने दावा किया कि Bitcoin की कीमत 4 लाख डॉलर पहुंच सकती है. भारतीय करेंसी में यह लगभग 2 ,98, 64,140 है.

इसे भी पढ़े :https://english.lagatar.in/10-people-corona-positive-at-sadar-hospital-opd-service-discontinued/47659/

">https://english.lagatar.in/10-people-corona-positive-at-sadar-hospital-opd-service-discontinued/47659/">https://english.lagatar.in/10-people-corona-positive-at-sadar-hospital-opd-service-discontinued/47659/



एक Bitcoin की कीमत 57 हजार डॉलर के पार

फिलहाल Bitcoin की कीमत 57,760 डॉलर है. 2013 और 2017 में Bitcoin की कीमतों में आयी तेजी के आधार पर Bloomberg Bitcoin ने यह अनुमान लगाया है. 6 अप्रैल को Crypto Currencies का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया था. यह अबतक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है. Bitcoin की कीमत में 100 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. 6 अप्रैल को ब्लूमबर्ग द्वारा जारी मंथली Crypto Outlook के अनुसार, Bitcoin और Crypto Currency में और अधिक तेजी आयेगी.

मार्च महीने में Bitcoin की कीमत ऑल टाइम रिकॉर्ड पर

बिटकॉइन का मार्केट कैप पिछले एक सप्ताह से 1 लाख करोड़ डॉलर के पार है. फिलहाल बिटकॉइन की कीमत 58,891 डॉलर के करीब है. Bitcoin में लगभग 14 फीसदी का उछाल है. वहीं मार्च महीने में बिटकॉइन की कीमत लगभग 61,000 डॉलर के पार पहुंच गयी थी.

क्रिप्टोकरेंसी है एक डिजिटल करेंसी

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है. यह न्यू करेंसी सिस्टम पर चलता है. यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है. इसे सरकार या किसी संस्थान द्वारा रेगुलेट नहीं किया जाता. इस करेंसी में कोडिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है. इस तकनीक के जरिए करेंसी के ट्रांजेक्शन का पूरा लेखा-जोखा होता है, जिससे इसे हैक करना बहुत मुश्किल है. यही वजह है कि क्रिप्टोकरेंसी में धोखाधड़ी की संभावना बहुत कम होती है.

2009 में बिटकॉइन के रुप में शुरू हुई थी क्रिप्टोकरेंसी की शरुआत

क्रिप्टो करेंसी की शुरुआत 2009 में बिटकॉइन के रुप में हुई थी. इसे जापान के संतोषी नाकमोतो नाम के एक इंजीनियर ने बनाया था. शुरुआत में क्रिप्टो करेंसी उतनी प्रचलित नहीं थी. लेकिन धीरे-धीरे यह काफी प्रचलित हो गयी. 2009 से लेकर वर्तमान समय तक लगभग 1000 प्रकार की क्रिप्टो करेंसी बाजार में मौजूद हैं, जो पियर टू पियर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के रूप में कार्य करती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही