Search

 
 
 

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम : पीएम ने कहा, टेक्नोलॉजी, डेटा, ज्ञान, इनोवेशन ही आज असली ताकत

National News : प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा, क्या टेक्नोलॉजी से सिर्फ़ कुछ लोगों की तरक्की होगी या लाखों लोगों के लिए नये मौके बनेंगे? क्या ज्ञान सिर्फ़ कुछ खास लोगों की ताकत बना रहेगा या इससे सबकी क्षमताएं बढ़ेंगी?
 
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते पीएम

National News : भारत में पहली बार आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  भारत Mother of Democracy) है. हमारे देश में विभिन्न मुद्दों पर खुली बहस होती है.  लोग अलग-अलग दृष्टिकोणों पर खुलकर चर्चा करते हैं

 

 

पीएम ने कहा, आज टेक्नोलॉजी, डेटा, ज्ञान और इनोवेशन ही असली ताकत हैं. लेकिन असल सवाल यह नहीं है कि ताकत किसके पास है, बल्कि सवाल यह है कि उसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है.  बता दें कि इस साल फोरम की थीम बदलती दुनिया में ताकत के नये स्रोत तय करना है.  

 


प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा, क्या टेक्नोलॉजी से सिर्फ़ कुछ लोगों की तरक्की होगी या लाखों लोगों के लिए नये मौके बनेंगे? क्या ज्ञान सिर्फ़ कुछ खास लोगों की ताकत बना रहेगा या इससे सबकी क्षमताएं बढ़ेंगी? 

 


उन्होंने कहा. यहीं से सशक्त बनाने की ताकत का नया विचार जन्म लेता है:. कहा कि कंट्रोल करने वाली ताकत से आगे बढ़कर हमें सक्षम बनाने वाली ताकत की ज़रूरत है. पीएम ने कहा, मुकाबला करने वाली ताकत से आगे बढ़कर  हमें मिलकर काम करने वाली ताकत की ज़रूरत है. सफल होने की ताकत से आगे बढ़कर, हमें दूसरों को सफल बनाने में मदद करने वाली ताकत की ज़रूरत है. 

 


भारतीय अर्थव्यवस्था को सेकर पीएम ने कहा,  भारत की 7.8 फीसदी ग्रोथ रही है. वर्तमान समय में हमारा फॉरेन रिजर्व 700 बिलियन डॉलर से ज्यादा है,  कहा कि भारत का आत्मविश्वास ऊंचाई पर है. पीएम ने  वेदों का जिक्र करते हुए कहा. वेदों ने हमें मंत्र दिया था- लेट्स वॉक टुगेदर, लेट्स पिक टुगेदर, लेट्स ट्राय टुगेदर. कहा कि संवाद से समझ बढ़ती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही