Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूरे झारखंड में शुरू होगा सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित पहल ``सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ`` के सकारात्मक परिणाम देखने को मिला. परिणाम को देखते हुए बुधवार को राज्य के सभी जिलों में सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च किया गया है. इस कैंपेन के तहत स्कूल आते हुए बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीर या वीडियो #SeetiBajao को टैग करते हुए पोस्ट किया जाएगा. इस सोशल मीडिया महाअभियान में राज्य के प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक भाग लेंगे. इस अभियान में समाज के प्रबुद्धजन, मुखिया, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके साथ इस अभियान में सरस्वती वाहिनी के सदस्य और माता समिति के सदस्य को भी शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/13-accused-sent-to-jail-in-the-case-of-attack-on-bjp-mlas-vehicle-mla-pushpa-devi-started-crying-while-mentioning-the-incident/">भाजपा

विधायक के वाहन पर हमला मामले में 13 आरोपी भेजे गये जेल, घटना का जिक्र कर रोनी लगी विधायक पुष्पा देवी

स्कूलों में पर्याप्त सीटी हो उपलब्ध

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए स्कूलों को पर्याप्त सीटी रखने का निर्देश दिया है. जिन विद्यालयों ने अबतक सीटी का क्रय नहीं किया है, उन्हें तत्काल इसका क्रय कर लेने का निर्देश दिया गया है.

नोडल पदाधिकारी नियुक्त

सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए जिला, ब्लॉक और संकुल स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. जिलास्तर पर एडीपीओ, ब्लॉक स्तर पर बीपीओ और संकुल स्तर पर सीआरपी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इस कार्यक्रम को प्रयास, एसएमसी, रुआर और पीटीएम से भी जोड़ा जाएगा.

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिमडेगा से शुरू हुआ था अभियान

सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ अभियान को सिमडेगा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था. जिले में इसके सकारात्मक परिणाम को देखते हुए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने पूरे राज्य में इस अभियान को ``सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ`` अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है. देखते ही देखते यह अभियान राज्य के सभी जिलों में शुरू हो गया, जिसके परिणामस्वरूप स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले से बढ़ी है.

सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान

सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ अभियान सिमडेगा के सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ अभियान के तर्ज पर ही पूरे राज्य में शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह स्कूल में हाउस के कैप्टन और क्लास मॉनिटर सीटी बजाते हुए अपने गांव, कस्बों, टोलों के बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते है. सीटी बजते ही बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाते हैं और अपने सहपाठी के साथ स्कूल जाते हैं. इस अभियान से बच्चों के अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं. पहले बच्चों द्वारा गलत जानकारी या स्कूल बंद होने की जानकारी देकर स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाया जाता था. अब सीटी बजते ही माता पिता यह समझ जाते हैं कि स्कूल खुला है और उन्हें अपने बच्चों को समय पर तैयार करके स्कूल भेजना है. इसे भी पढ़ें -अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-manoj-jha-murder-case-hc-refuses-for-the-third-time-to-grant-bail-to-accused-officers-alias-langra-and-shobhraj/">अधिवक्ता

मनोज झा हत्या केसः आरोपी अफसर उर्फ लंगड़ा और शोभराज को बेल देने से तीसरी बार HC का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही