Search

 
 
 

झारखंड में नीली क्रांति को दिया जाएगा बढ़ावा, मंत्री का निर्देश - निदेशालय की बजाए फील्ड में जाएं

झारखंड सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ नीली क्रांति को साकार करने के लिए वृहद कार्य योजना तैयार करेगी. राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने
 

Ranchi: झारखंड सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ नीली क्रांति को साकार करने के लिए वृहद कार्य योजना तैयार करेगी. राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मत्स्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को मत्स्य बीज और फीड को बढ़ावा देने पर जोर देने का निर्देश दिया. 


उन्होंने कहा कि राज्य के हर एक जिले में मत्स्य विभाग फीड मिल की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करेगा. अधिकारियों को विभाग की योजनाओं की चर्चा स्थानीय विधायक और मुखिया से करने और उनकी सलाह को प्राथमिकता में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ हर बार किसी एक लाभुक के बजाय नये लाभुकों को देने का प्रयास करना चाहिए.


मंत्री ने क्या दिया निर्देश


- मत्स्य बीज उत्पादन: हर एक जिला में वर्तमान मत्स्य बीज उत्पादन की समीक्षा की गई और कई जिलों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का निर्देश दिया गया.


- तालाबों का जीर्णोद्धार: मिट्टी और गाद से भरे तालाबों की सूची जिला स्तर पर तैयार करने का निर्देश दिया गया और विभाग के स्तर पर उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा.


- फीड मिल स्थापना: राज्य के सभी जिलों में फीड मिल स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया और पहले से संचालित फीड मिल को अपग्रेड करने के लिए एक कमिटी का गठन करने को कहा गया.


- अधिकारियों को निर्देश: अधिकारियों को निदेशालय के बजाय जिला भ्रमण पर जाने को कहा गया और कलस्टर बना कर काम करने की सलाह दी गई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही