Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BNI रांची 18 से करेगा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता ‘स्मैश’ का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आगामी 18 एवं 19 दिसंबर को BNI रांची के द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता ‘स्मैश’ का आयोजन JSCA प्रांगण में किया जायेगा. BNI  रांची के कार्यकारी निदेशक अंकित जैन ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि इस खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन के साथ-साथ स्क्वॉश एवं टेबल टेनिस भी खेला जाएगा.  बीएनआई, रांची से जुड़े सदस्य इसमें भाग लेंगे. BNI रांची क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ चैप्टर इसमें भाग ले सकेंगे.मालूम हो  कि BNI एक व्यापारियों,व्यवसायियों का संगठन है जहां पर अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोग इसकी सदस्यता लेकर एक दूसरे के व्यापार में निर्दिष्टता एवं सम्प्रेषण के माध्यम से सहयोग करने का काम करते हैं. इस समय बीएनआई रांची इकाई से 460 से अधिक जाने माने, प्रतिष्ठित, युवा, हर प्रकार के व्यवसायी जुड़ें हैं और एक दूसरे के समर्थन से अपने व्यापार का विस्तार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-प्रस्ताव">https://lagatar.in/central-cabinet-approves-the-proposal-legal-marriage-age-of-girls-will-be-21-years/">प्रस्ताव

को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी, लड़कियों की कानूनी विवाह आयु 21 वर्ष होगी

देंगे खेल के प्रति जागरूकता का संदेश 

श्री जैन ने बताया कि यहीं व्यवसायी अब इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में अच्छे स्वास्थ एवं खेल के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे.उन्होंने बताया के क्रिकेट प्रतियोगिताएं तो होती ही रहती है, पर बैड्मिंटन, टेबल टेनिस एवं स्क्वॉश जैसे खेलों पर लोगों का ध्यान काम जाता है, परंतु ये सभी खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ एवं ऊर्जा संचार के लिए अत्यंत उपयोगी है .अतः  इस आयोजन का निर्णय लिया गया. बताया गया कि “स्मैश” नामक इस प्रतियोगिता के समन्वयक बीएनआई रांची से ही जुड़े  अभिषेक जालान एवं चन्द्रशेखर किंगर हैं.साथ ही 7 डॉन के संचालक सौरभ चौधरी (अशोक लेलंड) इसके मुख्य प्रायोजक होंगे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही