Search

 
 
 

बोर्ड- निगम में बाहरी को तरजीह देने का आरोप, कांग्रेस नेताओं किया विरोध

 
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के एक खेमे शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि बोर्ड- निगम के लिए पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में संशोधन किया जाये और समर्पित कार्यकर्ताओं को इसमें जगह दी जाये. इन नेताओं ने गुरुवार को मोरहाबादी के संगम गार्डन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बाहरी नेताओं को सम्मान और समर्पित नेताओं का अपमान किया जा रहा है. कहा कि जो संभावित लिस्ट मुख्यमंत्री के पास गयी है, उसमें एक ही जिले के नेताओं को तरजीह दी गई है. दूसरी पार्टियों से कांग्रेस पार्टी में आने वाले नेताओं को बोर्ड निगम में जगह दिया जा रहा है. मौके पर  भीम कुमार दास, हजारीबाग प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा, प्रदेश सचिव रामगढ़,अरविंद तूफानी सचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी गढ़वा, रोशन बरुआ सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुमला जिला, ज्योतिष यादव जमशेदपुर पूर्व से राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, शमशेर आलम धनबाद से प्रदेश सचिव, राजेश चंद्रा राजू महासचिव झारखंड प्रदेश ओबीसी सेल, इश्तियाक अहमद, रांची से सलीम खान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रांची मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/reservoir-rescue-walk-on-june-4-in-ranchi/">रांची

में 4 जून को जलाशय बचाव पदयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही