Search

 
 
 

रांची के सभी 53 वार्डों की सीमा बताने के लिए लगेगा बोर्ड

 
Ranchi: शहरवासियों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों की सीमा स्थलों पर बोर्ड लगाएगा. यह बोर्ड संबंधित नक्शा के आधार पर लगाया जाएगा. जिसमें वार्ड वार्ड पार्षद का नाम और नंबर अंकित होगा. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे लोगों को अपने वार्ड और पार्षद की जानकारी होगी. पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर पार्षद के पास आसानी से शिकायत कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें- टेरर">https://lagatar.in/nia-court-will-frame-charges-against-yasin-and-others-on-18-in-terror-funding-case/">टेरर

फंडिंग मामले में 18 को NIA कोर्ट यासीन समेत अन्य पर आरोप तय करेगा

नगरआयुक्त ने क्या कहा

बीते दिनों बोर्ड की हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. बैठक में नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि पार्षदों के परामर्श पर सभी वार्डों के पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा की सीमा स्थल पर बोर्ड लगाए जाएंगे. वहीं मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि सभी नगर निगम क्षेत्र में यह व्यवस्था होती है. इस मुद्दे पर वार्ड 8 की पार्षद वीणा अग्रवाल कहती हैं कि अभी काफी लोगों को पता ही नहीं है कि वह किस वार्ड में रहते हैं. इसे भी पढ़ें- व्यक्तिगत">https://lagatar.in/jslps-workshop-on-personal-growth-and-career-enhancement-speakers-thoughts/">व्यक्तिगत

उन्नति और करियर संवर्धन पर JSLPS की कार्यशाला, वक्ताओं ने रखे विचार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही