Lagatar Desk: वियतनाम से दुखद खबर सामने आयी है. शनिवार को यहां के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गयी है. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गयी है. वहीं स्थानीय राहत टीम ने 21 लोगों को बचा लिया है.
नाव के पलटते ही वहां मौजूद स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय दूतावास ने नजर बनाकर रखी है. स्थानीय अधिकारी भी दूतावास के संपर्क में हैं. इस घटना के शिकार लोगों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बना दिया गया है.

दूतावास की ओर से जारी लिस्ट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें से 32 भारतीय पर्यटक थे और 3 क्रू मेंमब के साथ ही एक अटेंडेंट मौजूद था. वहीं इस घटना के बाद भारतीय दूतावास की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और इसकी पुष्टी की है. भारतीय दूतावास की ओर से पर्यटकों की लिस्ट भी जारी की गयी है.
हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस हादसे से वह बेहद दुखी हैं. राष्ट्रपति ने परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.