Search

 
 
 

डीएसपी और दरोगा को गोली मारने के बाद लोहरदगा में छिपा था बॉबी साव, एटीएस गिरफ्तार कर रांची लायी

 
Ranchi  : रामगढ़ जिले के पतरातू में डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाला अपराधी बॉबी साव को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना को अंजाम देने के बाद बॉबी साव और उसकी पत्नी बिनीता मंगलवार रात को लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों गांव में अपने फूफा ससुर शिशिर प्रजापति के घर में छिपा था. शिशिर प्रजापति झारखंड पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर कार्यरत है. इसी बीच एटीएस की टीम को भनक मिली कि बॉबी साव लोहरदगा के घर में छिपकर बैठा हुआ है. इसके बाद बॉबी साव को पकड़ने के लिए एटीएस और पतरातू थाना की पुलिस भौंरो गांव पहुंची. उस वक्त घर में शिशिर की पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे. एटीएस की टीम ने बॉबी को गिरफ्तार किया और अपने साथ रांची ले आयी. इसके बाद बुधवार की सुबह बॉबी की पत्नी वापस अपने घर चली गयी.

कोयला कारोबारी गोलीकांड में बॉबी खान भी था शामिल

बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव के साथ बॉबी खान भी शामिल था. गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे.

क्या है पूरा मामला

एटीएस की टीम ने अमन साहू गिरोह के चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने गैंग के सदस्य बॉबी खान के बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने बॉबी खान का लोकेशन ट्रैक किया था. एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से बॉबी खान को गिरफ्तार करने के लिए पतरातू इलाके में गयी थी. टीम रात करीब 8.30 बजे जब सरना उच्च विद्यालय के पास पहुंची तो उस वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था. टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लग गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही