Chaibasa : चक्रधरपुर के रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में आज शनिवार सुबह चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. शव चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन पर मिले हैं. सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. जिसके बाद तीसरी लाइन का संचालन रोक दिया गया है. सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं. इससे इलाके के लोगों में दहशत है. घटना शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि चारों लोगों की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुए हैं, उससे हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास लग रहा है.
चाईबासा के चक्रधरपुर में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में चार लोगों के शव मिले
Last Updated: Feb 17, 2024 12:00 AM (IST)