Search

 
 
 

बेगूसराय: पानी भरे गड्ढे में मिला दो लापता बच्चों का शव

 
Begusarai: लापता दो बच्चों का शव स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला. घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव की है. जहां दो सगे भाइयों का शव एक गड्डे में मिला. मृतक बच्चों की पहचान अयोध्याबाड़ी निवासी सिकंदर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार (6) और हर्ष कुमार (4) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों बच्चे बुधवार से ही घर से लापता थे. दोनों की हत्या का आरोप उनके पिता सिकंदर पर ही लग रहा है. जानकारी के अनुसार सिकंदर और खुशबू की शादी 2015 में हुई थी. कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया. फिर मारपीट होने लगी. मामला कोर्ट में पहुंचा. जब दोनों के बीच विवाद गहरा गया तो खुशबू अपने मायके चली गई. कई बार दोनों के बीच मामले को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन बात बनी नहीं. खुशबू के परिवार वाले न्यायालय चले गए और सिकंदर पर दहेज का मामला दर्ज करवाया. कुछ दिन पहले ही न्यायालय में शपथपूर्वक सिकंदर अपनी पत्नी और बच्चे को अपने घर ले आया. घर में फिर से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. खुशबू के भाई हीरा लाल यादव ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि तीन भांजों में दो लापता हैं. जिसके बाद हमलोग अयोध्याबाड़ी आकर खोजबीन करने लगे. पता चला कि यहां स्कूल के पीछे पानी भरे गड्डे में दोनों का शव बरामद हुआ है. एसपी मनीष कुमार का कहना है कि गुरुवार को अयोध्याबाड़ी की एक महिला खुशबू उनके कार्यालय में पहुंची और अपने बच्चे के लापता होने की शिकायत की. सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम को जांच के दौरान अयोध्याबाड़ी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे से दो बच्चों का शव मिला. घटना के बाद से सिकंदर और उनके घर वाले फरार हो गए हैं. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी को पकड़ने में लगी है. इसे भी पढ़ें - सिद्दीकी">https://lagatar.in/salmans-fate-will-be-worse-than-siddiquis-lawrence-bishnoi-gang-threatens-mumbai-police/">सिद्दीकी

से भी बुरा होगा सलमान का हश्र, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई पुलिस को भेजा धमकी भरा मैसेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही