Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बाढ़ में बह गये दोनों सैनिकों के शव बरामद

Jammu : जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में बहे दो सैनिकों के शव बरामद हो गये हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेना के दोनों जवान सुरानकोट इलाके में डोगरा नाले को पार कर रहे थे और इस दौरान वे तेज बहाव में बह गये. अधिकारियों के अनुसार नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात को डोगरा नाले से निकाल लिया गया, जबकि लांस नायक तेलु राम का शव रविवार को बरामद हुआ.              नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे

दोनों सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेना ने कहा कि हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे. व्हाइट नाइट कोर ने ट्विटर पर कहा, पुंछ के दुर्गम इलाके में गश्त के दौरान लांस नायक तेलु राम पहाड़ी नाले को पार करते हुए अचानक आयी बाढ़ में बह गये. गश्ती दस्ते के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने लांस नायक तेलु राम को बचाने की कोशिश में अपने प्राण भी गंवा दिये. सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि नायब सूबेदार सिंह तरन तारन और लांस नायक राम होशियारपुर के निवासी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही