Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

8 साल की बच्ची का शव बरामद मामला : परिजनों ने हरला थाना का किया घेराव, न्याय की कर रहे मांग

Advertisement
Advertisement
Bokaro : जिले के हरला थाना क्षेत्र स्थित कूलिंग पौंड से शुक्रवार 8 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने हरला थाना का घेराव कर रही है. ग्रामीण थाने के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची का गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/babulal-marandi-stopped-the-work-of-ranchi-smart-city-said-first-rehabilitation-then-the-administration-should-run-bulldozers-on-the-houses/">रांची

स्मार्ट सिटी के काम को बाबूलाल मरांडी ने रुकवाया, कहा- पहले पुनर्वास, फिर घरों पर बुलडोजर चलाये प्रशासन

सिटी डीएसपी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी हरला थाना पहुंचे और ग्रामीणों से बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं है. डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन होगा. उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची की मौत लंग्स में पानी जाने से हुई है. कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. इस मामले में डीएसपी ने थाना प्रभारी को भी आवश्यक निर्देश दिये हैं. इसे भी पढ़ें : सहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-orientation-program-organized-for-the-survey-of-migrant-laborers/">सहिबगंज

: प्रवासी मजदूरों के सर्वे को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

परिजनों का आरोप-अपराधियों को बचाना चाहती है पुलिस

थाने का घेराव कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस आत्महत्या का रूप देकर इसे मामले को पटाक्षेप करना चाहती है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को बचाना चाहती है. परिजनों का कहना है कि संध्या का अपहरण किया गया था. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्ची की हत्या कर शव को कूलिंग पौंड में फेंक दिया था. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-electricity-department-officials-and-employees-welcomed-the-implementation-of-the-old-pension-scheme/">साहिबगंज

: बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने का किया स्वागत

दवाब में आकर पुलिस ने तैयार करवाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट

परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोच के निशान थे. लेकिन पुलिस इन सभी सबूतों को नजरअंदाज कर घटना में शामिल अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है. परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसी दिन नहीं मिलती है. लेकिन पुलिस किसी के दवाब में आकर उसी दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करा ली. इसे भी पढ़ें : एनसीआरबी">https://lagatar.in/according-to-the-ncrb-2021-report-177-people-committed-suicide-in-jharkhand-due-to-debt-unemployment-and-poverty/">एनसीआरबी

2021 के रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में कर्ज, बेरोजगारी और गरीबी के कारण 177 लोगों ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही