Search

 
 
 

समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Chakradharpur :  बताया जाता है कि यात्रियों ने व्यक्ति को नागपुर से समरसता एक्सप्रेस के एस-7 कोच में चढ़ते देखा था. ट्रेन में सफर के दौरान वह टॉयलेट चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला. संदेह होने पर यात्रियों ने टॉयलेट का दरवाजा खोला तो अंदर व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला.
 
शव
  • चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

Shambhu Kumar

Chakradharpur :  समरसता एक्सप्रेस के एस-7 कोच के टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला है. ट्रेन में शव मिलने की खबर से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. शनिवार सुबह रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शव को ट्रेन से उतारा.

 

बताया जाता है कि यात्रियों ने व्यक्ति को नागपुर से समरसता एक्सप्रेस के एस-7 कोच में चढ़ते देखा था. ट्रेन में सफर के दौरान वह टॉयलेट चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला. संदेह होने पर यात्रियों ने टॉयलेट का दरवाजा खोला तो अंदर व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला.

 

इसके बाद रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 12151 के चक्रधरपुर पहुंचने पर जीआरपी ने शव को नीचे उतारा और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

 

बताया जाता है कि मृतक दिव्यांग था और उसका एक पैर कटा हुआ था. वह ट्रेनों में भीख मांगकर अपना जीवनयापन करता था. हालांकि, उसकी पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

चक्रधरपुर जीआरपी थाना प्रभारी बागुन मुंडरी ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को ट्रेन संख्या 12151 में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने और उसे चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारने की सूचना दी गई थी.

 

उन्होंने बताया कि शव उतारने के लिए जीआरपी की ओर से अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. स्टेशन मास्टर और ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शव को ट्रेन से उतारा गया. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही