Search

 
 
 

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी फैली

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है. वह धुर्वा पानी टंकी स्थित महावीर मंदिर के समीप के निवासी बताए जा रहे हैं.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है. वह धुर्वा पानी टंकी स्थित महावीर मंदिर के समीप के निवासी बताए जा रहे हैं.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह टहलने निकले लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा. पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद लोगों ने तत्काल धुर्वा थाना पुलिस को सूचना दी.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी . पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुट गयी.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही