- जनशताब्दी एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था कर्मी
Ranchi : बिहार के जनसुराज पार्टी का सोशल मीडिया मैनेजर का शव रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा से बरामद किया गया है. बताया जाता है कि बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला युवक रांची से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने टाटानगर-मुरी रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.
ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुआ था कर्मी
परिजनों के मुताबिक, युवक जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. परिजनों ने युवक के मोबाइल पर फोन भी किया. लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई.
इसके बाद परिजनों ने रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान ट्रेन में सफर करने वाले दो यात्रियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई. साथ ही युवक का आखिरी लोकेशन ट्रेस किया गया, जो रांची के जोन्हा इलाके में पाया गया.
मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो उसका शव बरामद किया गया. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.