Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का शव फंदे से लटका हुआ मिला

पुलिस के अनुसार आज 16 अगस्त की सुबह आशीष बनर्जी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला,  जिसमें लिखा हैा  कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गयी. बता दें कि आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते थे. वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम थे. वे रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे थे .
 
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी

Kolkata : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव आज रविवार सुबह उनके घर में स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला. आशीष बनर्जी का घर और कार्यालय बीरभूम जिले के रामपुरहाट में वार्ड नंबर 5 के हताताला पाड़ा में है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके घऱ के बाहर जमा हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

पुलिस के अनुसार आज 16 अगस्त की सुबह आशीष बनर्जी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला,  जिसमें लिखा है  कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गयी. बता दें कि आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते थे. वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम थे. वे रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे थे .

 

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. वे पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे थे  इस साल 2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह रामपुरहाट सीट से भाजपा के उम्मीदवार ध्रुव साहा से चुनाव हार गये थे.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही