Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर की कंपनी के पास क़दमा के सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद, दिंदली के आंगनबाड़ी केंद्र में भी अधेड़ की मौत

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_161785" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/balaji1-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> आर राजेंद्र की फाइल तस्वीर.[/caption] Adityapur : बुधवार को जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ के रहने वाले 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड आर राजेंद्र का शव आदित्यपुर थाना अंतर्गत बालाजी कंपनी से कुछ मीटर की दूरी से बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिक्यूरिटी गार्ड की ड्यूटी करने के लिए राजेंद्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बालाजी कंपनी आए थे, जिसके बाद वे मंगलवार से ही लापता थे, उनका शव कंपनी से 100 मीटर की दूरी से बरामद किया गया. उनका मोबाइल और साइकिल पुलिस ने कंपनी परिसर से ही बरामद किया है. हालांकि स्थानीय पुलिस खोजबीन में जुटी है और राजेंद्र की हत्या हुई है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है इस पर फिलहाल पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है.

ड्यूटी नौ बजे तक थी, सात बजे ही क्यों निकल गए कंपनी से

आर राजेंद्र की पत्नी आर महालक्ष्मी ने लगातार.इन को बताया कि उन्होंने मंगलवार को पति के मोबाइल पर फोन लगाया था लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया, राजेंद्र की ड्यूटी रात के 9 बजे तक ही थी. जिसके बाद जब वे घर पर नहीं लौटे तो परिवार के लोग कंपनी में पूछताछ करने के लिए पहुंचे. कंपनी की ओर से बताया गया कि वे ड्यूटी करके शाम सात बजे ही घर की ओर निकल चुके थे. हालांकि दूसरी ओर उनका मोबाइल, साइकिल और टिफिन कंपनी में ही मिला. मृतक की पत्नी महालक्ष्मी का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की भी इसमें लापरवाही हो सकती है, दूसरे दिन सुबह 8 बजे शव कंपनी के पास से ही कैसे बरामद किया गया? यह फ़िलहाल किसी को जानकारी नहीं है. पूरे मामले में मृतक के परिजन कंपनी प्रबंधन को ही दोषी ठहरा रहे हैं. दूसरी ओर, आदित्यपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा, फ़िलहाल पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है. [caption id="attachment_161786" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/balaji-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" />
दिंदली बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, जहां से मिला अधेड़ का शव.[/caption]

आदित्यपुर दिंदली बस्ती में भी मिला शव

इससे पहले आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली के आंगनबाड़ी केंद्र से स्थानीय पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद किया. स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जगरनाथ था जो कि आंगनबाड़ी में ही रहता था और इधर-उधर भीख मांगकर ही अपना जीवन यापन करता था. फ़िलहाल पुलिस ने उसकी भी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही