Bokaro News: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची बोकारो थर्मल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. देखते-देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई. मृतक की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी 50 वर्षीय शमशेर अंसारी के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:
इस संबंध में मृतक के पुत्र मो. राजा अली ने पुलिस को बताया कि उनके पिता शमशेर अंसारी पिछले 16 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज रांची स्थित कांके अस्पताल से चल रहा था. उन्होंने किसी के साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं की है. लिखित आवेदन लेने के बाद पुलिस ने शव को उनके स्वजन को सौंप दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

