Search

 
 
 

कोडरमा : 3 दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

 

Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित छोटकी घाट जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव महुआ के पेड़ से लटका मिला है. मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के बेको ग्राम निवासी 50 वर्षीय टुकलाल रॉय के रूप में हुई है.

घर में हुए विवाद के बाद से लापता था व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार टुकुल राय तीन दिन पहले ही अपने घरवालों से लड़ाई कर गुस्से में घर से नाराज होकर निकला था. 6 दिन बाद 27 मई को उनकी भतीजी की शादी होनी है. शादी में पैसे की कमी हो रही थी. इसके लिए वो अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे. इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया और वे नाराज होकर घर से भाग गया. मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री है. पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद मरकच्चो थाना प्रभारी सतीश कुमार  नवलशाही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के साथ एसआई अमित कुमार, आशीष हांसदा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या. दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही