Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमुई: नागी डैम में मिला लापता पत्नी व बच्चे का शव

Jamui: लापता पत्नी व बच्चे का शव डैम में मिला. घटना झाझा थाना क्षेत्र की है. मृत मां व बेटे की पहचान कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी (24) और बेटे प्रियांशु कुमार (3) के रूप में हुई है. पुलिस ने सोमवार को मां-बेटे का शव थाना क्षेत्र स्थित नागी डैम से बरामद किया. पुलिस ने दोनो को शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति पप्पू यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग एक बजे से उसकी पत्नी और बच्चा लापता थे. उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. जबकि दूसरी ओर मृतका के पिता सुरेश यादव ने अपने दामाद पर ही बेटी और नाती  की हत्या का आरोप लगाया है. इससे मामला उलझता जा रहा है.
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दस साल पूर्व कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव से की थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के बाद से पति समेत ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपये नकदी, बाइक और बर्तन की मांग की जाने लगी छी. इसे लेकर बेटी से मारपीट भी की जाती थी. उसे प्रताड़ित किया जाता था. बताया कि दो दिन पूर्व भी बेटी के साथ ससुराल वालों द्वारा बीड़ी बनाने के पैसे 22 सौ रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई थी. उसके बाद रविवार की दोपहर से बेटी व नाती लापता थे. कहा कि जब लापता होने की सूचना मिली तो उसके ससुराल पहुंचकर खोजबीन करने की बात कही. तब वे खोजने को तैयार नहीं थे और न ही उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई. बताया कि सोमवार को ग्रामीणों से दोनों के शव नागी डैम में मिलने की सूचना मिली. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-498-chos-said-government-is-serious-about-strong-health-system/">मुख्यमंत्री

ने 498 CHO को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही