Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर के संजय नदी बोड़दा घाट में युवती का शव मिलने से हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Chaibasa / Chakradharpur : चक्रधरपुर के संजय नदी के बोड़दा घाट में सोमवार को एक युवती का शव मिला है. यह शव नदी के बहाव से बहते हुए बोड़दा घाट तक पहुंचा है. ग्रामीण जब बोड़दा घाट नहाने के लिये पहुंचे तो देखा कि एक शव बोड़दा पुल की ओर से बहते हुये आ रहा है और बोड़दा घाट के पास आकर झाड़ियों में फंस गया. शव युवती का है, उसने जींस व ब्लैक कलर का टॉप पहन रखा है. अनुमान है कि युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच की होगी. शव को देखने के पश्चात ग्रामीणों ने चक्रधरपुर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी. बताया गया कि लगभग 12 बजे कई ग्रामीण यहां से नहाकर गये. लेकिन शव को नहीं देखा. लगभग 12.30 बजे कुछ महिलाएं नहाने बोड़दा घाट पहुंची तो घास में शव को फंसा हुआ देख डर से वापस गांव चली गयीं. जिसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी. आधे घंटे में ही बोड़दा घाट में लोगों का जमावड़ा लग गया. ग्रामीणों में अब भय का महौल बना हुआ है. शव को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाला. देखने में युवती संपन्न घर से लग रही है. यह अभी कहना मुश्किल है कि उसकी हत्या की गयी है या उसने आत्महत्या के तहत नदी में छलांग लगाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही