Search

 
 
 

बोकारो में मिला महिला का शव, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी

 

Bokaro: सिटी थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा चौक के पास मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला. महिला का शव पास के झाड़ियों में था. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बैंक">https://lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गयी. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की. पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने महिला की हत्या कर शव यहां छोड़ दिया है.

देखें वीडियो-     

प्रसार">https://lagatar.in/prasar-bharati-vacancies-for-various-posts-apply-soon/48231/">प्रसार

भारती ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

लोगों में दहशत

पुलिस ने शिनाख्त के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सभी थाने को सूचित किया है कि यदि किसी ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है तो उसकी शिनाख्त करायी जाय. बता दें की एक सप्ताह पूर्व भी पत्थरकट्टा में एक शव बरामद हुआ था. दूसरा शव बरामद होने से लोगों में दहशत बना हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए मॉर्चरी में रखा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही