- 17 मार्च को ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था सन्नी रंजन घोषाल - जेपीएससी की परीक्षा देने पेटरवार सेंटर आया था युवक Bokaro : रेलवे बालीडीह थाना पुलिस ने बीते एक माह (33 दिनों) से लापता बिहार पुलिस की दारोगा राखी घोषाल का इंजीनियर बेटा सन्नी रंजन घोषाल का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया है. सन्नी रंजन का शव बोकारो रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर स्थित एक यार्ड के नीचे झाड़ियों में ड्रेनेज से मिला है. रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की जानकारी पाकर रेलवे जीआरपी, आरपीएफ और बालीडीह थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी है. इधर पुलिस ने सन्नी रंजन के घरवालों को शव की शिनाख्त के लिए बोकारो बुलाया है. परिजनों के शिनाख्त के बाद ही मृतक की पहचान की पुष्टि होगी.
बोकारो : एक माह से लापता युवक का शव रेलवे यार्ड के सामने ड्रेनेज से बरामद, बिहार से JPSC की परीक्षा देने आया था
Last Updated: Apr 23, 2024 12:00 AM (IST)