Search

 
 
 

छह दिन से लापता युवक का शव बरामद

 
गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव से छह दिनों से लापता युवक सोनू रविदास का शव 19 नवंबर को पुलिस ने बरामद किया. युवक की हत्या कर शव नदी में दफन कर दिया गया था. युवक के लापता होने के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस की टीम पांच दिनों से लापता युवक की खोज में जुटी थी. खोज बीन के लिए हजारीबाग से खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया था. पुलिस ने 18 नवंबर गुरुवार की देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो शव नदी में दफन होने की बात बाहर आई. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने थाना के बाहर हंगामा किया और हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को. लोगों की भीड़ को समझाने में पुलिस के पसीने चूट गए. थाना के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. आक्रोशित लोग गावां थाना के थानेदार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव थाना पहुंचे और मामले को शांत कराया. श्री यादव ने कहा कि सोनू रविदास की हत्या में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. यह भी पढ़ें : नक्सलियों">https://lagatar.in/india-bandh-of-naxalites-on-20-alert-issued/">नक्सलियों

का भारत बंद 20 को, अलर्ट जारी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही