Search

 
 
 

जंगल में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

 

23 अप्रैल से लापता था यवक

Giridih: जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बगड़ो जंगल में मंगलवार को पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान गांव के ही नीरज कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि गांव के जंगल में कुछ स्थानीय युवकों ने घूमने के दौरान पेड़ से लटकते  शव को देखा. इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. गांव वाले वहां पहुंचे और मृतक की पहचान की.

सूचना मिलने के बाद सरिया पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि युवक बीते 23 अप्रैल से ही घर से लापता था. इसका शव आज जंगल मे पेड़ से लटकता मिला. छानबीन की जा रही है. पुलिस हर पहलू से जांच कर मामले का पटाक्षेप करेगी. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही