Search

 
 
 

बोकारो :  कसमार में 19 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर होगी पूजा

 

पंडलों व मंदिरों में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Kasmar (Bokaro) : नवरात्र शुरू होने के साथ ही कसमार प्रखंड में दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है. पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल है. प्रखंड के मंदिरों सहित कुल 19 स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. 15 में से 13 पंचायतों में इस बार दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है. सोनपुरा में सिंह परिवार के दो मंदिर, दांतू, धधकिया, कसमार बाजार टांड़ सार्वजनिक मंदिर, चट्टी, गर्री चौबे परिवार, मंजुरा, मधुकरपुर, चंडीपुर, बगदा, खैराचातर में सार्वजनिक मंदिर, खैराचातर प्राचीन दुर्गा मंदिर, खैराचातर हरिजन टोला, सिंहपुर, कोतोगड़ा, हिसिम पहाड़, दुर्गा पहाड़ी के नीचे स्थित दुर्गा मंदिर एवं रघुनाथपुर में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी. प्रखंड प्रशासन ने दुर्गा पूजा समितियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूजा करने करने का निर्देश जारी किया है. इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर किसी तरह की बंदिश नहीं है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रखंड के संवेदनशील इलाकों में स्थित पूजा स्थलों व पंडालों में दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. यह भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-women-worshiped-mother-chandraghanta-on-the-third-day-of-navratri/">नोवामुंडी

: दुर्गा मंडप में महिलाओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही