Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारोः भाई के तिलक से लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

Bokaro: बोकारो शहर के उकरीद मोड़ लखड़ी गोला के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय महिला की जान चली गई. हादसे में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि साथ में मौजूद दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए.

बताया जाता है कि दंपति पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल पति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो उठे. मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही