Search

 
 
 

बोकारो : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.54 लाख वादों का निबटारा

 
Bokaro :  नालसा व झालसा के निर्देश पर शनिवार को बोकारो न्यास सदन व तेनुघाट अनुमंडल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक आदालत लगाई गई. न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, प्रधान न्यायाधीश, श्रम न्यायालय अनुज कुमार व अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. लोक अदालत में सुनवाई के लिए कुल 159345 वादों को रखा गया, जिनमें 154549 वादों का आपसी समझौता के आधार पर निष्पादन किया गया. इनमें बैंकिग, बिजली, पारिवारिक विवाद, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन, मोटरयान व आपराधिक सुलहनीय मामले शामिल रहे. सुलह के आधार पर कुल 205733162 रुपए की वसूली हुई. बोकारो में 9 व तेनुघाट में चार बेंचो का गठन कर मामलों की सुनवाई हुई. इस अवसर पर लगे शिविर में लाभुकों के बीच 2 अरब 70 करोड़ 76 लाख 50 हजार 808 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. समारोह में बोकारो के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी लुसी सोसेन तिग्गा, डालसा की सचिव निभा रंजना लकड़ा समेत विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों व बीमा कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-hydrobine-blast-in-adani-power-plant-vehicles-worth-crores-damaged-2-news-including//">गोड्डा

: अडाणी पावर प्लांट में हाइड्रोबिन ब्लास्ट, करोड़ों के वाहन क्षतिग्रस्त समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही