Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के चिमनगोड़ा जंगल में अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी की. टीम ने वहां से 105 लीटर चुलाई शराब व 2160 किलो जावा महुआ जब्त किया. शराब, महुआ सहित शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया गया. धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
बोकारो : बालीडीह में 105 लीटर अवैध शराब व 2160 किलो महुआ जब्त
Leave a Comment