Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गर्जन के साथ आधे घंटे के भीतर 12.5 मिलीमीटर बारिश, तापमान भी लुढ़का

Bokaro : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को गर्जन के साथ तेज बारिश हुई. शाम लगभग छह बजे बजे से बारिश तेज होने लगी. 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई. उसके बाद शाम 6.40 बजे तक धीमी बारिश होती रही. कृषि विज्ञान केन्द्र बोकारो के मुताबिक आधे घंटे में 12.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज़ हुई. सड़कों किनारे के गड्ढे पानी से भर गए. बारिश के बाद भी आधे घंटे तक गर्जन सुनाई देती रही. जिले के चंदनकियारी में ओलावृष्टि भी हुई. 35 मिनट तक हुई बारिश से तापमान भी लुढ़का. तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो गई. शुक्रवार को दिन का तापमान 33.1 डिग्री रही. मौसम विभाग का अनुमान था कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्ज़े की वर्षा की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है.

         15 व 16 मार्च को फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 व 13 मार्च को राज्य के दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. जबकि, शेष भागों में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा. 14 को आसमान साफ रहेगा. 15 मार्च को फिर से मौसम बदलेगा. 15 और 16 मार्च को राज्य के विभिन्न जगहों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. 11 मार्च को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री, 12 को अधिकतम 33 और न्यूनतम 17 डिग्री, 13 को अधिकतम 34 और न्यूनतम 18 डिग्री, 14 को अधिकतम 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. यह">https://lagatar.in/kasmar-seven-day-prahari-mela-begins-in-khairachatar/">यह

भी पढ़ें : कसमार : खैराचातर में सात दिवसीय प्रहरी मेला की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही