Search

 
 
 

बोकारो : जिला परिषद की सामान्य बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा

 
Bokaro : बोकारो जिला परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को कार्यालय स्थित सभागार में हुई. परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. अध्यक्ष सुनीता देवी ने विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन में सदस्यों को आमंत्रित नहीं करने पर नाराजगी जताई. उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने उनका समर्थन किया. इस पर परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार ने सभी विभागों के वरीय अधिकारियों विशेषकर तकनीकि विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संबंधित क्षेत्र के जिप सदस्य को आमंत्रित करने का निर्देश दिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग मद में प्राप्त राशि की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए सदस्यों से योजनाओं की सूची तीन दिनों में कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. डीडसी ने कहा कि अबुआ आवास के लाभुकों का चयन जिला परिषद सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम सभा के माध्यम से कराने के लिए सभी बीडीओ को पत्र  भेजा जाएगा. वहीं, कई जिप सदस्य ने अबुआ आवास चयन को लेकर शिकायत की, जिस पर डीडीसी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. वहीं, पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और उनमें से 198 मामलों में अनुपालन पर चर्चा की गई. बैठक में  उपाध्यक्ष बबीता देवी, धनबाद सांसद प्रतिनिधि आरएन ओझा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, जयदेव राय, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित सभी जिप सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-on-friday-air-force-chopper-did-rehearsal/">प्रधानमंत्री

शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही