Search

 
 
 

बोकारो : वेदांता ईएसएल के शिविर में 120 लोगों ने किया रक्तदान

 
Bokaro : बोकारो जिले के सियालजोरी में बुधवार को वेदांता ईएसएल स्टील ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो, सिटीजन्स फाउंडेशन व वी फॉर सोसाइटी के सहयोग से किया गया. बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने रक्तदान का महत्व समझाया. कहा कि इसके जरिए किसी गंभीर व्यक्ति की जान बचा सकते हैं. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो इकाई के प्रमुख डॉ. यूसी मोहंती ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. मौके पर जिला डेटा प्रबंधक  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कंचन ने बताया कि रक्तदान स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभादायक है. ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर, ईआर और पीआर प्रमुख आशीष रंजन ने भी विचार व्यक्त किए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही