Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गोल्डन अपार्टमेंट के दो फ़्लैट से 16 लाख की चोरी

Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल्डन अपार्टमेंट मे बुधवार की दोपहर दो घरों में 16 लाख की चोरी की घटना से हड़कंप मच गया. मकान नंबर 206 की मीता बजाज ने बताया कि पति सुबह में अपने काम पर चले गए और घर के बाकी सदस्य परिजन के यहां पार्टी में गए हुए थे. पति काम से 2 बजे लोटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. घर के सारे सामान बिखरे और गोदरेज का लॉक भी टूटा हुआ था. मीता बजाज ने बताया कि दो सोने की अंगूठी सहित 30 हजार नगद चोरी हुई. वही 205 फ्लैट के मालिक परमजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि बेटे की शादी एक महीना पूर्व की थी. बेटा अमेरिका में रहता है. हमलोग भी पार्टी में गए थे तभी फोन पर घर में चोरी होने की ख़बर मिली. आनन-फानन में अपने घर गई तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ था और कमरे में सभी लॉकर भी टूटे हुए थे. बताया कि 10 लाख सोने के जेवरात के साथ-साथ 5 लाख नगद की चोरी हुई है. हैरान करने वाली बात ये है कि इतने बड़े अपार्टमेंट में सीसीटीवी तक नहीं लगे हैं. सूचना मिलने के बाद चास थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. चास थाना प्रभारी रूस्तम अंसारी ने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेगी. दिन के उज़ाले में चोरी की बड़ी घटना ने पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. यह">https://lagatar.in/bermo-farmer-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही