Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में मनी स्वतंत्रता सेनानी कोंका कमार की 163वीं जयंती

 

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के ओरमो में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी कोंका कमार करमाली की 163वीं जयंती मनायी गयी. अतिथियों व समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय करमाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते हुए बोधनराम करमाली ने कहा कि स्वर्गीय कोंका कमार ने बिरसा मुंडा के उलगुलान के समय स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. उनके बनाये अस्त्र-शस्त्र से आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता की लड़ाई में काफी मदद मिली थी. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. राजेश करमाली ने कहा कि कोंका कमार की सौर्यगाथा 160 साल तक दबी हुई थी. स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा, पर इतिहासकारों की उपेक्षा के कारण वह लंबे समय तक गुमनाम होकर रह गए थे. अब उन्हें अब पूरा राज्य जानने लगा है और जगह-जगह उनकी प्रतिमा लग रही है. इस बार चुनाव के कारण भव्य आयोजन नहीं हो पाया. अगली बार से उनकी पुण्यतिथि पर पुनः बड़ा कार्यक्रम होगा. मौके पर बुधन करमाली, किरानी करमाली, ओमप्रकाश करमाली, सत्येंद्र लोहरा समेत बड़ी संख्या में ग्रमीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-all-the-candidates-are-confident-of-their-victory-amidst-the-changing-equations/">गोड्डा

: बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं सभी प्रत्याशी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही