Search

 
 
 

बोकारो : जेईई एडवांस में चिन्मय विद्यालय के 18 छात्र सफल

 

अनिमेष बने स्कूल टॉपर, मिली 3448वीं रैंक

Bokaro : बोकारो के चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार परीक्षा में 18 से अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं. 3448वीं रैंक हासिल करने वाले अनिमेष राय विद्यालय के टॉपर हुए हैं. विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने उन्हें बधाई दी है. चिन्मय मिशन केंद्र बोकारो की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, आरएन मल्लिक, उपप्राचार्य नरमेंद्र कुमार, डॉ रोशन शर्मा, पीके सिंह, अशोक चौबे, कुमुद रंजन सिंह, अजय कुमार सिंह, केशव तिवारी, राज कुमार देव व ज्योति बाराल ने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही