Search

 
 
 

बोकारो : पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत 19 गांवों का होगा कायाकल्प

 
जिले के सभी प्रखंड को मिले 20-20 लाख रूपए, पानी, बिजली, सड़क पर होगा खर्च
Bokaro : बोकारो जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र के 19 गांवों का कायाकल्प प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया जाएगा. इन गांवों का चयन योजना के फेज थ्री के लिए हुआ है. योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जाएगा. इस डाटा को ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. उसके बाद ग्रामीण विकास समिति ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन करेगी. योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी प्रखंड को 20-20 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई है. इस राशि से गांव में बिजली, पानी व सड़क के साथ सभी आधारभूत संरचाओं का विकास किया जाएगा.

इन गांवों का हुआ चयन

जिले के चास प्रखंड के राधानगर, कुसमा, अलकुशा, चिकीसिया, गोपालपुर, बेलुंजा व जयतारा चंदनक्यारी के सबना, पारबहाल, बरकामा, शिबूडीह, कुमीडोभा, चिरडा, पालकिरी, आमडीहा व घारजारा गोमिया के सवाई, नावाडीह के जुरामना और पेटरवार के दारिद गांव को योजना में शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-solar-high-mast-lights-will-be-installed-in-all-block-and-circle-offices-of-the-district/">:

बोकारो : जिले के सभी प्रखण्ड व अंचल कार्यालयमें लगेंगे सोलर हाईमास्ट लाइट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही