Search

 
 
 

बोकारो : ऑटो व बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

 

चास से ऑटो चुराकर बेच दिया था बंगाल में

Bokaro : चास के छपरा खटाल के पास से ऑटो और जोधाडीह मोड़ स्थित कपड़ा दुकान के पास से बाइक चोरी के मामले में चास थाना पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर दोनों वाहन बरामद कर लिए गए हैं. चास थाना प्रभारी संतोष कुमार ने 21 सितंबर को मामले का खुलासा किया. बताया कि पहले माराफारी के आज़ाद नगर में रहने वाले आरबी खान उर्फ वसीम खान को पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर चोरी गया ऑटो संख्या JH10BB5258 को पुरुलिया जिले के झालदा निवासी बहराम खान के पास से बरामद किया गया. पूछताछ में वसीम खान ने बताया कि उसने ऑटो की चोरी अपने दो साथियों के सहयोग की  थी. इसके बाद उसे सिवनडीह ए ब्लॉक निवासी समशेर आलम को बेच दी थी. पुलिस ने शमशेर को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं, बाइक नंबर JH09N-5757 को अधिक कीमत में बेचने के लिए रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड में रख दी है. पुलिस से बाइक को बरामद कर लिया है. कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-mp-chandraprakash-and-mla-sudivya-met-union-minister-gadkari/">

गिरिडीह : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद सांसद चंद्रप्रकाश व विधायक सुदिव्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही